तलाश कर
हँसते है जो मंज़िलों पे तेरी
उन चेहरों को निराश कर
गर अड़चने है राहों में
नए रास्ते तलाश कर ।
मन्नतों से मिली है ज़िंदगी
मत इसको यूँ बर्बाद कर
बिखेर दे अपनी ख़ुशबू
एक जुनून की तलाश कर ।
उन चेहरों को निराश कर
गर अड़चने है राहों में
नए रास्ते तलाश कर ।
मन्नतों से मिली है ज़िंदगी
मत इसको यूँ बर्बाद कर
बिखेर दे अपनी ख़ुशबू
एक जुनून की तलाश कर ।
है गर इश्क़ में तू लहूलुहान
ना ख़ुद को यूँ हताश कर
मरहम ढूँढना छोड़ दे
नए ज़ख़्म की तलाश कर ।
खुदा भी मिल जाएगा तुझे
उसे दिल से जो तू याद कर
मंदिर मस्जिद छोड़ के
उसे ख़ुद में तू तलाश कर ।

Comments
Post a Comment