|| महादेव ||
आदि हैं, अनादि हैं, तांडव - समाधि हैं,
जटा जूट धारी हैं, शान्त प्रलयकारी हैं.
चन्द्र मुकुट शोभित अरु गंगा विभूषित हैं,
ग्रीवे च सर्पराज मालिका आभूषित हैं.
तीन लोक पालक हैं, मृत्युलोक तारक हैं,
एकमेव कारण व एकमेव कारक हैं.
विषपानकारी हैं, सन्मार्ग रक्षक हैं,
त्रिनेत्र धारी हैं, सृष्टि विध्वन्सक हैं,
अटल हैं, अगोचर हैं, ग्येय अग्येय हैं,
देवाधिदेव हैं, शिव महादेव हैं. .. .

Great One
ReplyDeletethanks vishal!
DeleteJai ho mahadev
ReplyDeletehar har mahadev!!
DeleteMahadev
ReplyDeletethanks!
Delete