ये ज़िन्दगी बिसात है. .. .
कुछ गमों के हैं मातम,
कुछ खुशियों की बारात है. .. .
कुछ खुशबुओं की आंधियां,
कुछ महकी सी बरसात है. .. .
कुछ गर्म भरे दिन हैं,
कुछ चाँदनी सी रात है. .. .
कुछ होंठों की गुस्ताखियां,
कुछ आँखो के जज़्बात हैं. .. .
कुछ प्यार की आंख मिचौली,
कुछ गमों से निजात है. .. .
कुछ मेहनत की शाबाशियाँ,
कुछ चटुकारी खैरात है. .. .
कुछ साजिशें हैं दिल की,
कुछ मन के हालात हैं. .. .
कुछ अनकही कहानियां,
कुछ कही सुनी बात है. .. .
कुछ अमीरों की हवेलियां,
कुछ गरीबों के फ़ुटपाथ हैं. .. .
उधर फ़िर एक नया दिन,
ये शायद आखिरी ही रात है. .. .
कुछ रिश्तों के खेल-तमाशे,
कुछ दिलों की शह-मात है. .. .
कुछ राह की हैं ठोकरें,
कुछ दोस्तों के हाथ हैं. .. .
कुछ गीदड़ो की भभकियां,
कुछ शेरों की घात है. .. .
कुछ दुश्मनों की कोशिशें,
कुछ अपनों का साथ है. .. .
ये ज़िन्दगी बिसात हैै,
ये ज़िन्दगी बिसात हैै. .. .

Comments
Post a Comment