ख्वाब में आ जाती है. .. .
हक़ीक़त में तो कहती है, चलो! अब सो जाओ,
पर ख्वाब में आ जाती है, फ़िर सोने नहीं देती. .. .
खुद तो मेरी, हर बात पे रूठा करती है,
मगर मुझे किसी बात पे रुसवा होने नहीं देती. .. .
उसे खो देने का डर, अब ज़रा भी नहीं सताता,
हाथ पकड़ के चलती है मेरा, खोने नहीं देती. .. .
जब भी हाल-ए-ज़िन्दगी कभी बदहाल होती है,
थाम लेती है मेरा सर, और रोने नहीं देती. .. .
और, प्यार करती वो बहुत है, बस जताती नहीं,
मगर एहसास-ए-प्यार कम कभी होने नहीं देती. .. .

Comments
Post a Comment